उत्तराखंडराजनीति
Trending

भाजपा विधायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

8 , 9 व 10 अप्रैल को देहरादून में होगा प्रशिक्षण शिविर

 भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने संगठन व जनप्रतिनिधियों मैं जोश भरने व पार्टी की रीति नीति के संबंध में प्रशिक्षित करने का कार्य करती रहती है इसी क्रम में संगठन स्तर पर सभी जिलों के जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अब विधायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण होना है जिसके लिए संगठन स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई है इस संबंध में बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 , 9 व 10 अप्रैल को राजधानी देहरादून में पार्टी के सभी विधायकों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा वर्चुअल रूप से मार्गदर्शन किया जाएगा वही इस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी की रीति नीति व केंद्र सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने और आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष समेत वरिष्ठ नेताओं के द्वारा मार्गदर्शन किया जाएगा।

Also read

भूतपूर्व सैनिकों के पुत्रों के लिए सेना/ पुलिस में भर्ती के लिए निशुल्क प्रशिक्षण शिविर

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button