उत्तराखंडयूथसामाजिक
Trending

भूतपूर्व सैनिकों के पुत्रों के लिए सेना/ पुलिस में भर्ती के लिए निशुल्क प्रशिक्षण शिविर

10 अप्रैल 2023 से 56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर

 जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जी0एस चन्द ने बताया कि गढ़वाल मंडल के भूतपूर्व सैनिकों के पुत्रों को सेना/नौ सेना/वायुसेना एवं पुलिस में भर्ती के लिए 10 अप्रैल 2023 से 56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, देहरादून द्वारा किया जायेगा।

जनपद देहरादून के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 03 अप्रैल से 09 अप्रैल 2023 तक भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर राज्य सैनिक विश्राम गृह 15 सी कालिदास मार्ग, हाथीबडकला, देहरादून में किया जायेगा, शेष जनपदों का चयन सम्बंधित सैनिक कल्याण में किया जायेगा । प्रशिक्षण के लिए आयु 17 1/2 से 21 वर्ष, शैक्षिक योग्यता मैट्रिक पास (45 प्रतिशत अकों से) है (भारतीय मूल के गोरखा हेतू केवल 10वीं पास) है। वजन 46 कि० ग्रा० तथा सीना 77-82 सैमी0 होना चाहिए। उम्मीदवार के पास चिकित्सा प्रमाणपत्र, पिता की डिस्चार्ज बुक , रिकार्डस आफिस का पार्ट-2 आर्डर एवं इण्डेमिनिटी वॉर्ड साथ में लाना अनिवार्य है। पूर्ण जानकारी हेतु कार्यालय से सम्पर्क नंबर (मो० नं. 7895148803/ 9410321614/8192814463) पर संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button