उत्तराखंडराजनीति
Trending

सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को दोषी करार करते हुए फैसला सुनाया,उत्तराखंड कांग्रेस उतरी सड़कों पर, दी गिरफतारी।

सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को दोषी करार करते हुए फैसला सुनाया,उत्तराखंड कांग्रेस उतरी सड़कों पर, दी गिरफतारी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा 2019 में मोदी जी के उपनाम को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में आज सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को दोषी करार करते हुए फैसला सुनाया। दरअसल, राहुल पर मोदी उपनाम पर टिप्पणी करने के लिए आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज था। इसके मद्देनजर राहुल गांधी गुरुवार सुबह ही सूरत रवाना हो गए थे। दूसरी तरफ देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मामले के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भी प्रदेश भर में प्रदर्शन किए गए। प्रदेश मुख्यालय देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विधायक चकराता प्रीतम सिंह, पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात, शूरवीर सिंह सजवाण सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पक्ष में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एक डेढ घण्टे चले इस प्रदर्शन के बाद जैसे ही न्यायालय का फैसला आया कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पडा और उन्होनें सड़कों पर कूच कर दिया। कूच के दौरान राहुल गांधी संघर्ष करों हम तुम्हारे साथ हैं, जब जब जुल्मी जुल्म करेगा सत्ता के गलियारों से चप्पा गुंज उठेगा इंकलाब के नारों से, हर जोर जुल्म की टक्कर से संघर्ष हमारा नारा हैं, विपक्ष का दमन नही सहेंगे, लोकतंत्र की हत्या बंद करो के नारे गुजायमान रहे। कार्यकर्ताओं ने हाथों में राहुल गांधी जिंदाबाद की तख्तियां पकडी हुयी थी। कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर आधे घंटे तक धरना देकर चक्का जाम भी किया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं को पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस की गाड़ी में ले जाते वक्त कार्यकर्ताओं और पुलिस में जबरदस्त नोकझोंक भी हुयी। बड़ी तादाद में नेता एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके पुलिस लाईन ले जाया गया।

प्रदर्शन के दौरान बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं सीडब्ल्यूसी के सदस्य हरीश रावत ने कहा कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार का सबसे बड़ा हमला है। राहुल गांधी ने जो देश में चल रहा है जो देश की राजनीति में घटित हो रहा है उन्हीं बातों पर चर्चा की हैं। रावत ने कहा कि सूरत में दर्ज मुकदमा पुराना है परन्तु राहुल गांधी की भारत जोडों यात्रा की अपार सफलता से भयभीत भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक बदले की भावना से राहुल गांधी का उत्पीड़न कर रही है और उनके ऊपर तमाम तरह के मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जिसको कांग्रेस का कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा। रावत ने कहा कि हर मौके पर कांग्रेस का कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़ा रहेगा, सत्य और अहिंसा काग्रेस कार्यकर्ता के संस्कारों में है। भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार इस अलोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने का काम करेगी तो निश्चित रूप से कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे देश में जेल भरो आंदोलन चलाएंगे।

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और ऐसी घटनाओं के लिए लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी ने व्यक्ति विशेष के लिए बात नहीं कही है, लेकिन जिस तरह का राजनीतिक घटनाक्रम विगत के वर्षों में इस देश में घटित हुआ है और जो देश में हो रहा है चाहे विदेशों में भारत की प्रतिष्ठा को गिराने की बात हो या देश में राजनीतिक बदले की भावना से विपक्षी दल के नेताओं पर तमाम तरह के मुकदमे दर्ज हो रहे हैं ईडी और इनकम टैक्स द्वारा कांग्रेस के नेताओं को और विपक्षी नेताओं को चुन चुन कर परेशान किया जा रहा है।

अनुशासन समिति के अध्यक्ष श्री नवप्रभात जी ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि भारत विषमताओं का देश है, विशाल देश है और लोकतांत्रिक देश है। यहां पर संविधान ने हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता दी है। आज सरकार के खिलाफ बोलना या आरोप लगाना अपराध की श्रेणी में आ गया है। अगर कोई व्यक्ति सरकार के खिलाफ बोलता है तो उसके खिलाफ केंद्र सरकार के इशारे पर तमाम गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है।

कुमाऊँ मण्डल के हल्द्वानी में भी कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में धरना प्रदर्शन किया इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल विधायक सुमित हृदयेश पूर्व विधायक संजीव आर्य, हेमेश खर्कवाल, जिला अध्यक्ष राहुल छिम्वाल मौजूद रहे।

 

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button