उत्तराखंड

चंपावत के विकास हेतु करोड़ों की योजनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चम्पावत में जनपद के विकास हेतु करोड़ो की लागत की 10 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर एवं त्वरित ढंग से करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गये हैं। इस अवसर पर सांसद श्री अजय टम्टा, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती ज्योति राय, विधायक श्री खुशाल सिंह अधिकारी, क्षेत्र प्रमुख चम्पावत श्रीमती रेखा देवी, श्रीमती विनीता फर्त्याल, जिलाध्यक्ष श्री निर्मल महरा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण अधिकारी आदि मौजूद रहे।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button