उत्तराखंड
Trending

गौला सहित चार नदियों से आरबीएम चुगान की केंद्र से स्वीकृति

गौला सहित चार नदियों से आरबीएम चुगान की केंद्र से स्वीकृति

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर प्रदेश की चार नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियां आगामी पांच वर्षों तक नवीनीकृत कर दी गईं हैं। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नदियों से आरबीएम की उपलब्धता, सिविल निर्माण कार्यों, धार्मिक व सामरिक रूप से आवश्यक सड़क और रेल नेटवर्क के विस्तार जैसे अति महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बेहद जरूरी है। इससे लगभग 50 हजार स्थानीय लोगों और श्रमिकों को सार्थक रोजगार भी मिलेगा।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button