उत्तराखंडधार्मिक
Trending

यमुनोत्री धाम रोपवे के लिए MOU

यमुनोत्री धाम के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है दअरसल धामी सरकार ने रोपवे प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए एक एमओयू साईन किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में यमुनोत्री रोपवे प्रोजेक्ट के लिए पर्यटन विभाग और निजी निर्माण कंपनी के साथ एमओयू साईन किया गया… पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि खरसाली से यमुनोत्री धाम तक बनने वाला यह रोपवे मॉ यमुना के ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन धामों को एक साथ जोड़ने और उत्तराखण्ड में धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं में एक और नये अध्याय का कार्य करेगा। परियोजना का क्रियान्वयन तय सीमा में पूर्ण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। 3.38 किमी लंबाई का यह रोपवे बनने से मात्र 15 मिनट में श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे.. इस रोपवे की यात्री क्षमता एक घंटे में लगभग 500 लोगों को ले जाने की होगी। यह रोपवे पर्यटन विभाग द्वारा पीपीपी मोड पर निर्मित किया जाना प्रस्तावित है। जिसकी लागत लगभग 166.82 करोड़ रूपये है। रोपवे बनने से जहां एक और यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को आसानी होगी वही प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेग

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button