crimeउत्तराखंड
Trending

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

 पत्नी निकली अपने पति की हत्यारी, अपने प्रेमी संग पति को उतारा मौत के घाट

 विकासनगर पुलिस ने 13 फरवरी को हुई एक व्यक्ति सन्तराम की हत्या मामले का खुलासा किया है… एसएसपी देहरादून दिलीप सिंह कुंवर ने बताया की मृतक संतराम की पत्नी ने अपने प्रेमी व उसके साथी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या का षडयन्त्र रचा…. आरोपियों ने संतराम की हत्या कर हत्या को सडक दुर्घटना दर्शाने का प्रयास किया गया वही मृतक की पत्नी इन्द्रा देवी ने अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वही 13 फरबरी को पुलिस को सूचना मिली की सहिया रोड जजरेड के पास एक एक्सीडेन्ट हुआ है। हादसे मे गुमशुदा सन्तराम की पहचान हुई….जाँच मे पुलिस को मृतक के सीडीआर से एक संदिग्ध नम्बर, मिला यह नम्बर आशीष पुत्र मुकेश कुमार का था.पुलिस ने संदेह के आधार पर आशीष कुमार से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आशीष ने बताया की उसने अपने साथी मुकेश के साथ मिलकर हथौडे से वार कर संतराम की हत्या की और उसके शव व मोटर साईकिल को सहिया रोड जजरेड के पास खाई में फेक दिया. और मृतक संतराम की पत्नी इन्द्रा देवी और उसके प्रेमी मुकेश द्वारा सन्तराम की हत्या की गयी थी. वहीं पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button