https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
Uncategorized

घरेलू विमानन कंपनियों के पास विमानों की संख्या बढ़कर 1,400 हो जाएगी: ‎विमानन स‎चिव

नई दिल्ली। नागर विमानन सचिव वुमलुनमंग वुअलनाम ने गुरुवार को बताया कि अगले पांच साल में घरेलू विमानन कंपनियों के पास मौजूद विमानों की संख्या बढ़कर 1,400 हो जाएगी। बेड़े में वर्तमान में करीब 800 विमान हैं। प्रमुख विमानन कंपनियों इंडिगो और एयर इंडिया ने विमानों के लिए बड़े ठेके दे रखे हैं। वुअलनाम ने हवाई अड्डों की संख्या के बढ़ने का भी उल्लेख किया और कहा कि इसके बढ़ने से यात्रियों की संख्या भी दोगुनी हो जाएगी। 

120 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना सफल रही 
वुअलनाम ने साथ ही वीमेन इन एविएशन इंडिया के गिविंग विंग्स टू ड्रीम्स अवार्ड्स 2024 में महिलाओं के लिए ड्रोन सहित विमानन क्षेत्र में अवसरों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 120 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना सफल रही है और इससे लाभार्थी कंपनियों का कुल कारोबार 1,400 करोड़ रुपये हो गया है। ड्रोन के लिए पहली प्रोत्साहन योजना की शुरुआत 20 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ 2021 में की गई थी। विमानन मंत्रालय के सहयोग से ऐसी पहल करने की संभावना है कि विमानन क्षेत्र में और अधिक महिलाएं उत्कृष्टता का प्रदर्शन करेंगी और यह भारतीय विमानन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकेगा।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button