https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
entertainment

Bigg Boss 18 के घर में हुई तीन हसीनाओं की वाइल्ड कार्ट एंट्री, जानिए कौन हैं ये…

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ अब उस पड़ाव पर है, जहां कंटेस्टेंट्स खुद को बचाने के लिए आर-पार की लड़ाई शुरू कर चुके हैं. इसी बीच ‘बिग बॉस’ ने घरवालों की सिरदर्दी बढ़ा दी. घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है. शो को टीवी पर अब तक 6 हफ्ते हो चुके हैं. शो में 20 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई थी, जिनमें से कुछ शो से बाहर भी हो चुके हैं. हालांकि, इसी बीच शो में एक अलग सा रंग भी देखने को मिला. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े और बहसों के बीच तीन हसीनाओं ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की है, जानिए कौन हैं ये 3 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स?

टीवी का सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 18वें सीजन में हाल ही में तीन खूबसूरत हसीनाओं ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की है. इन हसीनाओं में अदिति मिस्त्री, यामिनी मल्होत्रा और एडिन रोज शामिल हैं. इनके शो में आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी बोल्ड तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं.

पहली कंटेस्टेंट एडिन रोज़

दुबई में जन्मी एडिन रोज ने ‘बिग बॉस 18’ में वाइल्डकार्ड एंट्री के बाद से ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही हैं. एडिन वेब सीरीज और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिनमें ‘गंदी बात’ और तेलुगू फिल्म ‘रावणसुरा’ शामिल है. एडिन काफी खूबसूरत और बोल्ड हैं. वो अक्सर ही इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड और खूबसूरत फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं. उनको इंस्टाग्राम पर 7 लाख से ज्यादा फैंस फॉलो करते हैं. उनकी तस्वीरें और वीडियो देखते ही देखते वायरल हो जाती है.

दूसरी कंटेस्टेंट अदिति मिस्त्री

वाइल्ड कार्ड के जरिए ‘बिग बॉस 18’ में एंट्री करने वाली अदिति मिस्त्री एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और फिटनेस ट्रेनेर हैं. उन्होंने वजन घटाने के लिए जिम और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाया, जिसने उन्हें फिटनेस आइकन बना दिया. उनके इस बदलाव से न सिर्फ उनका वजन कम हुआ, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा. उनको इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा फैन फॉलो करते हैं. ‘बिग बॉस’ में एंट्री के बाद उन्होंने इंस्टा पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

तीसरी कंटेस्टेंट यामिनी मल्होत्रा

बिग बॉस 18 में तीसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर यामिनी मल्होत्रा की एंट्री हुई है. जो एक एक्ट्रेस हैं और साथ ही एक डेंटिस्ट भी हैं. उनका जन्म दिल्ली के एक खत्री पंजाबी परिवार में हुआ था. स्कूल के समय से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था और उन्होंने कई ड्रामा कंपटीशन में हिस्सा लिया. यामिनी ने डेंटल सर्जरी में बीडीएस की डिग्री ली और फिर एक्टिंग में करियर शुरू किया. 2016 में, उन्होंने फिल्म ‘मैं तेरी तू मेरा से’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. शो में उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button