https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडराजनीति
Trending

हीरो मोटोकॉर्प लि. द्वारा राजस्व विभाग को उपलब्ध कराई गई 320 मोटर साइकिल

धामी ने हीरो मोटोकॉर्प का आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में हीरो मोटोकॉर्प लि. द्वारा राजस्व विभाग को उपलब्ध कराई गई 320 मोटर साइकिलों का फ्लैग ऑफ किया। ये मोटर साइकिलें राज्य के पर्वतीय जनपदों के लिए दी गई हैं। राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षकों को आपदा कार्यों, कानून व्यवस्था में सहयोग हेतु क्षेत्रीय भ्रमण, राजस्व से सबंधित विभिन्न कार्यों के त्वरित निरस्तारण के लिए ये मोटर साइकिलें दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने हीरो मोटोकॉर्प का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षकों को मोटर साइकिल की सुविधा मिलने से जन समस्याओं के निदान एवं विभिन्न कार्यों के लिए क्षेत्रों में भ्रमण करने में सुविधा होगी, साथ ही जन समस्याओं का समाधान भी तेजी से होगा। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव एवं आयुक्त राजस्व श्री चन्द्रेश यादव, हीरो मोटोकॉर्प के सी.एस.आर हेड श्री भारतेन्दु कबी, उप राजस्व आयुक्त मो. नासिर एवं सहायक राजस्व आयुक्त श्री के.के. डिमरी उपस्थित रहे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button