https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

नवंबर के दूसरे सप्ताह में भी गर्माहट बरकरार

नई दिल्ली । नवंबर के दूसरे सप्ताह में भी राजधानी में ठंडक की बजाए गर्माहट का अहसास बना हुआ है। आज भी मौसम दिन में तेज धूप निकलेगीष मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी सुबह और रात के समय हल्का कोहरा व स्मॉग देखने को मिल सकता है। दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। आलम यह है कि  भी दिल्ली का न्यूनतम एवं अधिकतम दोनों तापमान सामान्य से तीन तीन डिग्री ऊपर रहे। हालांकि 13 और 17 नवंबर को तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 96 से 56 प्रतिशत रहा। हल्के कोहरे और स्मॉग के कारण सोमवार को भी दिल्ली में दृश्यता का स्तर प्रभावित रहा। हालांकि आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े पांच बजे यह 1800 मीटर रिकॉर्ड हुआ। वहीं, सफदरजंग पर इसी समय 800 मीटर तक दर्ज किया गया। इस दौरान हवा की रफ्तार आठ से 10 किमी प्रति घंटे तक की रही। हवा की रफ्तार में थोड़ा तेज होने से रविवार को सात दिनों बाद 350 से नीचे आया दिल्ली का एक्यूआई सोमवार को फिर से 350 के ऊपर पहुंच गया। वायु गुणवत्ता लगातार 13वें दिन बहुत खराब श्रेणी में ही बनी रही। राजधानी के तीन इलाकों का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में रहा। अभी छह दिन तक इस स्थिति में बदलाव के आसार भी नहीं हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 352 रिकार्ड किया गया। इस स्तर की हवा को बहुत खराब श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यानी रविवार को यह 334 रहा था। यानी 24 घंटे के भीतर इसमें 18 अंकों का इजाफा देखा गया। रोहिणी, जहांगीरपुरी एवं वजीरपुर का एक्यूआई 400 से ऊपर दर्ज हुआ। एनसीआर के शहरों का एक्यूआई भी एक दिन पहले की तुलना में बढ़ा हुआ देखा गया। 

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button