https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

तैयार हो रहा विधानसभाओं के विकास का रोडमैप

भोपाल । मध्य प्रदेश में विधानसभावार विकास का खाका तैयार करने की जोरों से तैयारी चल रही है। विधायकों के सुझाव पर सरकार विधानसभाओं में सौगातों का पिटारा खोलेगी। सरकार गठन की सालगिरह पर यानी दिसंबर में विधानसभाओं में विकास कार्यों का ऐलान होने की उम्मीद है।
सीएम डॉ मोहन यादव ने विधायकों से उनके क्षेत्रों में भविष्य की प्लानिंग का ड्रॉफ्ट मांगा है। मुख्यमंत्री ने तय किया है कि जनता को और अधिक सहूलियत देने के लिए चार साल में हर विधानसभा में औसत 100-100 करोड़ के काम कराए जाएंगे। कई विधायक अपनी विधानसभा में जरूरत के कामों की सूची सौंप चुके हैं, तो कई की सूची आना बाकी है।
प्रदेश के मुखिया ने कांग्रेस विधायकों से भी उनके क्षेत्र में जरूरत वाले कामों की सूची मांगी है। दिसंबर में डॉ मोहन यादव सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इस दौरान सीएम विधानसभाओं में प्रमुख रूप से होने वाले कामों की ऐलान कर, राशि भी आवंटित कर सकते हैं।
इस संबंध में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि विधानसभाओं में विकास कार्य लगातार चल रहे हैं। आने वाले समय में सरकार कई सौगातों का पिटारा खोलेगी। सरकार ने विपक्ष के विधायकों से भी विकास कार्यों की प्लानिंग मांगी है। वहीं उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा है कि सरकार की घोषणाएं जमीन पर नजर नहीं आ रही हैं।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button