https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
entertainment

करण जौहर ने की अपनी नई फिल्म का एलान, अनन्या पांडे और लक्ष्य की बनेगी जोड़ी

करण जौहर ने आज अपनी एक और फिल्म का एलान किया है। इसमें अनन्या पांडे नजर आएंगी। उनके साथ लक्ष्य की जोड़ी जमेगी। निर्माता ने फिल्म की पहली झलक साझा की है। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्यार में पागल होना पड़ता है
करण जौहर की नई फिल्म का नाम है- 'चांद मेरा दिल'। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा फिल्म की झलक दिखाई है। करण ने चार पोस्टर साझा किए हैं। करण की नई फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लीड भूमिका में नजर आएंगे। पोस्ट के साथ करण ने कैप्शन लिखा है, 'हम एक बेहद प्यारी और भावुक प्रेम कहानी लाने की तैयारी में हैं। ऐसी प्रेम कहानी होगी, जैसी पहले कभी नहीं रही। प्यार में थोड़ा पागल होना ही पड़ता है'?
 
कौन करेगा निर्देशन?
करण ने आगे लिखा है, 'हमारे पास दो चांद हैं। 'चांद मेरा दिल' फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य हैं। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी करेंगे। यह फिल्म साल 2025 में सिनेमाघरों तक पहुंचेगी'। अनन्या पांडे के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म 'कंट्रोल' ओटीटी पर रिलीज हुई। बात करें लक्ष्य की तो वे अपनी फिल्म 'किल' को लेकर खूब लोकप्रिय हुए। एक्शन से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को पसंद आई।

यूजर्स ने की सवालों की बौछार
करण जौहर ने जैसे ही फिल्म का एलान किया, कमेंट बॉक्स में सवालों की बौछार शुरू हो गई है। यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि हर बार एक जैसी स्टारकास्ट क्यों लेते हो? एक यूजर ने लिखा, 'हर बार एक जैसी स्टारकास्ट। हर बार अनन्या पांडे। सबकुछ बहुत बोरिंग है। मेकर्स को थोड़ा अलग सोचने की जरूरत है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अनन्या पांडे कुछ नपो किड्स के मुकाबले अच्छी हो सकती हैं। लेकिन, वह अच्छी कलाकार नहीं हैं'।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button