उत्तराखंडदेश-विदेशधार्मिक
Trending

केदारनाथ धाम में मोदी,गौरीकुंड-केदारनाथ रोप-वे का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज श्री केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक कर सबकी सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल के दर्शन भी किए। इस अवसर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ₹1267 करोड़ की लागत से बनने वाले 9.7 KM लंबे गौरीकुंड-केदारनाथ रोप-वे का शिलान्यास भी किया। इस रोपवे के बनने से श्रद्धालुओं को बाबा केदार के दर्शन के लिए सुगमता होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदाकिनी एवं सरस्वती आस्था पथ पर चल रहे विभिन्न पुनर्निर्माण व विकास कार्यों का निरीक्षण कर पुनर्निर्माण कार्यों में लगे श्रमजीवियों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम चंद अग्रवाल, विधायक श्रीमती शैला रानी रावत, मुख्य सचिव डॉ. एस. एस संधु, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग श्री मयूर दीक्षित, एसपी श्री आयुष अग्रवाल, तीर्थ पुरोहित श्री विनोद शुक्ला एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button