https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

 दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद द्वारका में प्रॉपर्टी डीलर की चाकू गोदकर हत्या

नई दिल्ली । दिल्ली के द्वारका इलाके में कुछ लोगों ने 38 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर दी। उत्तम नगर के हस्तसाल रोड पर हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को शुक्रवार और  दरम्यानी रात करीब 2 बजकर 50 मिनट पर मिली। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि प्रॉपर्टी डीलर गगन ओबेरॉय को घटना के बाद अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस अधिकारी ने कहा, पीड़ित के भतीजे आर्यन ओबेरॉय ने पुलिस को बताया कि गगन अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी कुछ लोगों ने उनसे झगड़ा किया और उनमें से एक ने उनकी जांघ पर चाकू मार दिया। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने हत्या के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी की पहचान हो गई है और पुलिस की कई टीम उसकी तलाश में जुटी हैं। द्वारका में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। लोकल थाना पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यही वजह है कि आये दिन होने वाली आपराधिक घटनाओं को सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी को पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। इसके बावजूद अपराध में कोई कमी नहीं आ रही है। बता दें कि दिवाली की रात शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में संपत्ति विवाद की वजह से दो व्यक्ति की हत्या हुई थी। इस मामले में आरोपी ने हत्या की सुपारी दी थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक आकाश उससे उधान लिए 80 हजार रुपये लेने को राजी नहीं था। 

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button