https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
Uncategorized

आम आदमी को महंगाई का झटका, 62 रुपए महंगा हुआ LPG सिलेंडर

नई दिल्ली। नए महीने की शुरुआत के साथ ही एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से इजाफा किया गया है। 1 नवंबर 2024 से, ऑयल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 62 रुपये की बढ़ोतरी की है। वहीं, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है।

एलपीजी सिलेंडर के नए दाम

  • दिल्ली: 19 किलो का सिलेंडर अब 1740 रुपये से बढ़कर 1802 रुपये हो गया है।
  • कोलकाता: इसमें अब 1850.50 रुपये से बढ़कर 1911.50 रुपये हो गया है।
  • मुंबई: यहां ग्राहक 1692.50 रुपये की जगह 1754 रुपये में 19 किलो का सिलेंडर खरीद सकेंगे।
  • चेन्नई: इसमें 1903 रुपये से बढ़कर 1964 रुपये हो गया है।

घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

राहत की खबर यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये दरें पिछले कुछ महीनों से स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹803, कोलकाता में ₹829, मुंबई में ₹802.50, और चेन्नई में ₹818.50 रहेगी। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए दिल्ली में सिलेंडर की कीमत ₹603 है।

हर महीने के पहले दिन तेल कंपनियों द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें तय की जाती हैं, जो उनके दैनिक खर्च और महंगाई के आधार पर होती हैं। इस महीने केवल कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं, जबकि घरेलू सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सरकार ने अगस्त 2023 में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लगभग ₹100 की कटौती की थी, जिससे उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली थी, और अब भी कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button