https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़-बीजापुर के कावड़गांव और मुतवेन्डी में भी बजेगी मोबाइल की घण्टी, दीपावली पर लगा टावर

बीजापुर.

बीजापुर जिले के संवेदनशील कांवड़गांव और मुतवेंडी में दीपावली के अवसर पर संचार सेवा विस्तार करते हुए मोबाईल टॉवर स्थापित कर दिया गया हैं। अब इन गांवों में भी मोबाईल की घण्टी बजनी शुरू हो जाएगी। बीजापुर जिले के संवेदनशील कांवड़गांव व मुतवेंडी गांव में दीपावली के अवसर पर संचार सुविधा का विस्तार करते हुए जिओ का मोबाइल टॉवर प्रारंभ किया गया है।

इस पहल से अब इन गांवों के ग्रामीणों को मोबाइल नेटवर्क का लाभ मिलना संभव होगा। पुलिस व प्रशासन द्वारा उठाये गए इस महत्वपूर्ण कदम से इन क्षेत्रों में अब संचार की सुविधा बहाल हो चुकी है। इन गाँवो में अब स्थानीय ग्रामीणों आसानी से लोगों से संपर्क स्थापित कर पाएंगे। साथ ही कांवड़गांव व मुतवेंडी में सुरक्षा की दृष्टि से कैम्प की स्थापना भी की गई है। इससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था में सुधार आया है, बल्कि सड़क मार्ग और आवागमन की सुविधा भी बहाल की गई है। जिससे इन क्षेत्रों का बाहरी संपर्क मजबूत हुआ हैं।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button