https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड
Trending

उत्तराखंड में नौकरियों के नाम पर हो रहे खेल पर नरेंद्र सिंह नेगी का नया गीत लांच

UKSSSC ,विधानसभा, सचिवालय, वन विभाग आदि तमाम भर्तियों में हो रहे घोटालों पर तंज कसते हुए गढ़ रत्न एवं प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने नया गीत लॉन्च किया है। नरेंद्र सिंह नेगी ने गीत के माध्यम से कहा है कि प्रजा तो प्रजा ही रह गई और लोकसेवक राजा बन गए हैं इस लोकतंत्र में उनका सीधा निशाना वर्तमान समय में हो रही भर्तियों पर है। नेता और बड़े रसूखदार लोगों ने अपने रिश्तेदारों को विधानसभा में बैक डोर से नियुक्तियां दिलाई गई हैं। और एक गरीब जनता है जो कड़ी मेहनत करके अपने भविष्य को संवारने का प्रयास कर रही है। भर्ती घोटाले को लेकर उत्तराखंड के मैदान से पहाड़ों तक घमासान मचा है।

इसी बीच गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का जनगीत आया है। शनिवार को यह गीत इंटरनेट प्लेटफार्म पर जारी किया गया। जिसमें लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने जनसेवा का चोला ओढ़ने वाले नेताओं पर जमकर कटाक्ष किया है। गीत को लांच हुए भी कुछ ही घंटे हुए है और देखने वालों की संख्या हजारों में पहुंच गई है। गीत के बोलों को देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाले चुनावों में यह गीत जमकर बजेगा।

 

 

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button