https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडखेल
Trending

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने आज रूद्रपुर के श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंच कर राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं को तत्परता के साथ पूरा करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए ।

देहरादून 25 अक्टूबर 2024:  कैबिनेट मंत्री ने आज के दौरे पर स्टेडियम में तैयार हो रहे वेलॉड्रम साइक्लिंग ट्रैक और बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का निरीक्षण कर इनके निर्माण कार्य को तय समयसीमा में पुख़्ता रूप से पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए |

इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने स्टेडियम की दर्शक दीर्घा के शेड और दर्शकों के लिए इंतज़ामों को देखा और कार्यदायी संस्था व विभागीय अधिकारियों को इनमें किसी प्रकार की कोताही ना बरतने के निर्देश दिए ।

कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने कहा कि हमारे प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि हम राष्ट्रीय खेलों के सभी 34 खेल के साथ साथ 38 खेल अपने राज्य में ही करवा रहे हैं और इसके लिए एक बेहतरीन इंफ़्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button