https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

शिक्षा विभाग में एक लाख भर्ती तय, इस जिले से शुरू करेंगे माइनिंग कोर्स : मंत्री इंदर सिंह परमार

कटनी । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार कटनी पहुंचे, जहां बीजेपी नेताओं ने उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया और क्षेत्र के विकास पर चर्चा की। इस दौरान मंत्री इंदर सिंह परमार ने मीडिया से बातचीत में कई बड़े दावे किए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार लगातार स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा स्तर तक भर्ती कर रही है। हाल ही में सरकार ने 1 लाख शिक्षकों की भर्ती का निर्णय लिया है, जिसकी परीक्षा, इंटरव्यू सहित अन्य प्रक्रियाएं जारी हैं। हमारी सरकार ने अतिथि शिक्षकों को बढ़ावा देते हुए 25 प्रतिशत आरक्षण भी दिया है। दरअसल, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार भोपाल से वंदे भारत ट्रेन से कटनी पहुंचे। वहां बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, विधायक संदीप जायसवाल, बड़वारा विधायक धीरेंद्र सिंह, बीजेपी पदाधिकारी सुनील उपाध्याय सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इन नेताओं ने मंत्री परमार के साथ कटनी को विकसित करने में आ रही बाधाओं पर चर्चा की। इस पर मंत्री परमार ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए बेहतर कार्य करने की बात कही।

बता दें कि कटनी खनिज संपदा से घिरा हुआ जिला है, जहां रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए माइनिंग कोर्स शुरू करने के लिए तत्कालीन कलेक्टर अवि प्रसाद ने भोपाल पत्राचार किया था। लेकिन, अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जब अमर उजाला की टीम ने इस विषय को उठाया, तो मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि हम लगातार क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार नए विषयों को शामिल कर रहे हैं। कुछ स्थानों पर वित्त (फाइनेंस) के विषय चालू किए गए हैं और कुछ स्थानों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शुरू किया जा रहा है। माइनिंग कोर्स भी जल्द शुरू किया जाएगा।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button