https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

स्टेशन में पुनर्विकास निर्माण कार्य प्रारंभ, कुछ सुविधायें अस्थायी रूप से होगी प्रभावित

बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का शुभारंभ किया जा चुका है, जिसके तहत यात्रियों को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से विस्तृत निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत स्टेशन को नए रूप में विकसित किया जा रहा है ताकि यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके।

इस पुनर्विकास कार्य के दौरान स्टेशन पर अस्थायी रूप से कुछ सेवाएं और सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं। जिसमें स्टेशन प्रवेश द्वारों का चरणबद्ध आंशिक रूप से बंद होना, पार्किंग स्थल में बदलाव, रोड डायवर्सन, आरक्षित व अनारक्षित टिकट काउंटरों के स्थान में परिवर्तन जैसी सुविधायें शामिल हैं। रेलवे प्रशासन यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने हेतु सभी आवश्यक कदम उठा रहा है।

निर्माण कार्य की पूर्णता तक यात्रीगण से सहयोग की अपील की जाती है। साथ ही यात्रीगण अपने यात्रा समय को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर पर्याप्त समय पहले पहुंचें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। आशा है कि यह पुनर्विकास कार्य स्टेशन के यात्री अनुभव को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और यात्रियों को उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button