https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

कनाडा की पुलिस में काम कर रहा शौर्य चक्र विजेता का हत्यारा आतंकी, भारत ने अलर्ट जारी किया…

कनाडा से जारी तनाव के बीच भी भारत ने उसे खतरे से अलर्ट किया है।

भारत ने कनाडा को बताया है कि खालिस्तानी आतंकी संदीप सिंह सिद्धू उसकी बॉर्डर पुलिस में काम करता है।

वह आईएसआई से जुड़ा हुआ है और शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू की हत्या का आरोपी है। बलविंदर की तरन तारन जिले के भीखीविंड में अक्टूबर 2020 में हत्या कर दी गई थी।

संधू को 1990 में आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। शौर्य चक्र शत्रुओं के खिलाफ साहस और आत्म बलिदान के लिए दिया जाता है।

दरअसल बलविंदर सिंह संधू कनाडा के एक बॉर्डर एजेंट को ड्रग्स स्मग्लिंग करने से रोक रहे थे। वह आरोपी पाकिस्तान के खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट (KLF) आतंकी संगठन के लखबीर सिंह रोड के संपर्क में था। इसके अलावा आईएसआई के साथ भी उसके संबंध थे।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा में संदीप सिंह संधू को प्रमो करके कनाडा बॉर्डर सर्विस एजेंसी में नियुक्त किया गया है।

इसी सप्ताह एनआईए ने सुप्रीम कोर्ट में बताया था कि 2020 में शौर्य चक्र विजेता की हत्या के पीछे कनाडा के एक खालिस्तानी का हाथ था।

जांच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि सुखमीत पाल सिंह उर्फ सुख भिकारीवाल, सन्नी टोरंटो (कनाडा में केएलएफ का एक आतंकी) और लखबीर सिंह उर्फ रोड (भिंडरावाला का भतीजा) ने उसे हत्या करने के लिए कहा था।

बता दें कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या क लेकर भारत और कनाडा के बीच संबंध बेहद खराब हो गए हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर निज्जर की हत्या के बेबुनियाद आरोप लगाए थे।

कानाडा के विपक्ष का भी कहना है कि इस तरह बिना सबूत के आरोप लगाना गलत है और ट्रूडो जनता का मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

हालांकि ट्रूडो अपनी बात से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। अब तक कनाडा निज्जर की हत्या को लेकर भारत को कोई पुख्ता सबूत भी नहीं दे पाया है।

The post कनाडा की पुलिस में काम कर रहा शौर्य चक्र विजेता का हत्यारा आतंकी, भारत ने अलर्ट जारी किया… appeared first on .

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button