उत्तराखंडराजनीति
Trending

कांग्रेस में यह क्या हो रहा है एक के बाद एक नेताओं का जाना जारी!

कांग्रेस पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कई नेता पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं हालिया घटनाक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ आरपी रतूड़ी और प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष कमलेश रमन ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी कोई नई चीज नहीं है,राज्य गठन के बाद से ही कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर रही है। जब पार्टी आलाकमान ने राज्य की भागदौड़ युवा कांग्रेसी नेता करन माहरा के हाथों में सौंपी तब सबको लग रहा था कि शायद अब गुटबाजी खत्म हो जाएगी। कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भले ही खुलकर बोलने से कतरा रहे हो पर उनके इशारों से यह समझा जा सकता है कि वह भी पार्टी में अपने आप को असहज महसूस कर रहे हैं।

करीब 40 दशक से से ज्यादा सक्रिय राजनीति करने वाले डॉ आर पी रतूड़ी जैसे वरिष्ठ नेताओं ने भी कांग्रेस को बाय-बाय कह दिया।

अब सभी यही सवाल उठ रहे है कि आखिर ऐसा क्या है कि कांग्रेस का घर लगातार बिखर रहा है।पार्षद के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले रतूड़ी वर्तमान में प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर मुखरता से कांग्रेस पार्टी का पक्ष मीडिया के सामने रखते आए हैं। डॉ आर पी रतूड़ी ने कई बार विधायक के टिकट लिए दावेदारी की पर पार्टी आलाकमान की तरफ से उन्हें कभी टिकट नहीं दिया गया।

सरल व सौम्य स्वभाव के रतूड़ी कांग्रेस के विधानसभा चुनाव लड़ने के तरीके व बेवजह किए गए खर्चों से भी खुश नहीं थे करीब 45 सालों से कांग्रेस पार्टी का दामन थामे रखने वाले रतूड़ी ने अपने आप को हाशिए पर डाले जाने से नाराज कांग्रेस पार्टी को गुड बाय कह दिया।

वही प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष कमलेश रमन ने भी पार्टी में अंतरकलह, गुटबाजी व अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। पूर्व राज्यसभा सांसद व पूर्व मेयर स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा डोबरियाल शर्मा के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाली कमलेश रमन कांग्रेस पार्टी में काफी सक्रिय रही है।
कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना हो या महिलाओं के हक की बात है वह हर बात को बेबाकी से रखती रही है महिला होने के बावजूद कमलेश रमन ने कांग्रेस पार्टी के धरना प्रदर्शनों में जमकर प्रतिभाग किया।

प्रदेश महिल कांग्रेस उपाध्यक्ष होने के नाते कमलेश रमन ने हमेशा महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ सरकार को आड़े हाथों लिया।
प्रियंका गांधी के स्लोगन लड़की हूं लड़ सकती हूं से लवरेज कमलेश रमन ने राजपुर विधानसभा सीट से भी अपने लिए दावेदारी की,  वहां भी उन्हें मायूसी हाथ लगी, उस समय भी कमलेश रमन इस्तीफा देना चाह रही थी पर काफी मान मुनव्वल उसके बाद उन्होंने अपना फैसला बदल लिया था।

पर वर्तमान परिस्थितियों में कमलेश रमन ने गुटबाजी अंतरकलह व अपनी उपेक्षा का आरोप लगाकर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

दोनों ही नेता राजनीति में काफी सक्रिय थे व बेबाकी से अपनी बात रखते थे। वर्तमान में दोनों नेताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है ,बताया जा रहा है कि पूर्व में कांग्रेस छोड़कर गए जोत सिंह बिष्ट इस घटनाक्रम के सूत्रधार रहे हैं

दोनों ही नेताओं ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया व पार्टी के संगठन समन्वय जोत सिंह बिष्ट की मौजूदगी में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अब यह आने वाला समय ही बताएगा कि उन्हें आम आदमी पार्टी में क्या तवज्जो मिलेगी।

कांग्रेसी नेताओं ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता कमलेश रमन व डॉआर पी रतूड़ी हुए आप में शामिल

पर सवाल कांग्रेस पर भी खड़े हो रहे हैं कि आखिर क्या कारण है कि लोग एक-एक करके कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह रहे हैं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी की स्थिति बद से बदतर होती जा रही।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बीच छिड़ी जंग मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रही है।

,प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष ना बनाए जाने से नाराज हैं और हरीश रावत चुनावों में मिली हार का ठीकरा उनके साथ छोड़े जाने से नाराज हैं, वहीं कुछ लोग इस बात से नाराज हैं कि यशपाल आर्य कि बीजेपी में भी चांदी थी और कांग्रेस में भी चांदी है BJP में भी कैबिनेट मंत्री थे ओर अब कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद भी कैबिनेट मंत्री स्तर का दर्जा नेता प्रतिपक्ष का पद उन्हें थमा दिया गया है ,वहीं कई कांग्रेसी फेसबुक पोस्ट के माध्यम से भी करण माहरा के प्रति अपनी नाराजगी प्रकट कर चुके हैं।

हालिया चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद से ही कांग्रेस का मनोबल टूटा हुआ है और अब एक-एक करके नेताओं को कांग्रेस पार्टी छोड़ कर जाना बताता है कि कांग्रेस की नाव हिचकोले खा रही है यह डूब जाएगी या संभल जाएगी यह तो समय ही बताएगा।

यह खबर भी पढ़ें

अब अमेरिकन इलेक्ट्रिक स्कूटर से गश्त करेगी उत्तराखंड पुलिस

आज इस बात को लेकर भी माहौल गर्म है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विजय पाल कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष, भूवन कापड़ी व लालचंद शर्मा सहित कुछ लोगो ने हाल ही में कांग्रेस ज्वाइन करें हरक सिंह रावत के घर जाकर बैठक की इस बैठक के भी सियासी निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।

To join our facebook page follow this link

NewsGrid Facebook page

 

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button