उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़
Trending

योगी आदित्यनाथ पहुंचे जॉली ग्रांट हिमालयन हॉस्पिटल, जाना अपनी माता जी का कुशलक्षेम

देहरादून 13 अक्टूबर 2024:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जोली ग्रांट हिमालयन अस्पताल पहुंचे हैं।योगी आदित्यनाथ अपनी माँ का कुशलक्षेम जानने हिमालयन हॉस्पिटल आएं हैं।आप को बता दें कि योगी आदित्यनाथ की माता जी पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं।योगी आदित्यनाथ की माता जी का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि माता जी को आंख के इलाज के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।और कुछ बढ़ती उम्र के कारण तकलीफें भी हैं।अभी माता जी का स्वास्थ्य ठीक है।योगी आदित्यनाथ हॉस्पिटल पहुँच कर माता जी से मिले,उनका हाल चाल जाना। योगी आदित्यनाथ ने डॉक्टरों से बात कर, दिए जा रहे उपचार की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जोली ग्रांट हवाई अड्डे पहुँचने पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उन्हें हवाई अड्डे पर रिसीव किया।आप को बता दें कि योगी आदित्यनाथ के घर छोड़ कर दीक्षा ग्रहण करने के बाद  ऐसा चंद बार ही हुआ है कि वह अपने परिवार की कुशलक्षेम जानने उत्तराखंड आएं हों।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button