https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

 बस मार्शलों को लेकर केजरीवाल ने की मंत्रियों की तारीफ

नई दिल्ली। डीटीसी बस में मार्शलों की नियुक्ति को लेकर  दिनभर ड्रामा हुआ। कैबिनेट नोट पास करने से लेकर राजभवन में सीएम आतिशी के पहुंचने तक कई घटनाक्रम देखने को मिले। वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इसकर जमकर तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट किया- मुझे गर्व है अपने मंत्रियों पर जो लोगों के काम करवाने के लिए किसी के पैरों में भी लेट जाते हैं। मेरी LG साहब और बीजेपी वालों से विनती है कि इस मुद्दे पर और राजनीति ना करें और तुरंत बस मार्शलों को नौकरी पर रखा जाए। बता दें, सौरभ भारद्वाज के विजेंद्र गुप्ता के पैरों में गिरकर राजभवन जाने के लिए मनाने का फोटो काफी वायरल हो रहा है। वहीं राजभवन से एलजी सक्सेना से मुलाकात के बाद लौटीं आतिशी ने कहा- आज BJP का विधायक दल सचिवालय में मिलने आया। जहां हमने उन्हें विस्तार से समझाया कि दिल्ली में भर्तियों का अधिकार उनके ही LG साहब के पास है। आज बीजेपी पूरी तरह से एक्सपोज हो गई। हमने वहीं बीजेपी विधायकों और बस मार्शलों के सामने ही कैबिनेट बैठक बुलाई और उनकी बहाली और पक्की नियुक्ति का नोट पास किया। उन्होंने कहा कि इसके बाद बीजेपी विधायक अपने ही LG साहब के पास जाने को तैयार नहीं थे। उन्हें ले जाया गया तो वह LG साहब के सामने बोलने को तैयार नहीं थे। बता दें, राजभवन के बाहर पूर्व मार्शल अपनी नियुक्ति और नियमित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, जिन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button