उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक
Trending

लड़की हूं लड़ सकती हूं थीम के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

लड़की हूं लड़ सकती हूं थीम के साथ प्रदेश महिला कांग्रेस उत्तराखंड ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम में अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट व अनुकरणीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया, महिला प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति गैरोला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही ।

उत्साह व आत्मविश्वास से लबरेज पिंक परिधान पहनकर आई महिलाओं ने एक दूसरे को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। बड़ी तादाद में पहुंची महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।केंद्र व प्रदेश कांग्रेस की ओर से कई योजनाएं लांच की गई ,18 साल से कम व 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया।

संघर्षों से जीतकर उत्कृष्ट मुकाम हासिल करने वाली महिलाएं जो दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं को विशेष रूप से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया गया।

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में जमकर थिरकीं महिलाएं ,देखें वीडियो

 

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button