उत्तराखंड
महाशिवरात्रि पर्व पर टपकेश्वर मंदिर में सांपों के जोड़े ने दिए दर्शन

महाशिवरात्रि पर्व पर मध्य रात्रि से ही श्रद्धालुओं का जत्था जलाभिषेक करने टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा ।

हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने महादेव के दर्शन किए दूध ,चंदन गंगाजल, बेलपत्र ,फूल आदि से अभिषेक कर अपने परिजन व समाज के लिए मंगल कामना की।

श्रद्धालुओं के आश्चर्य का उस समय ठिकाना नहीं रहा जब महाशिवरात्रि के शुभ पर्व पर टपकेश्वर मंदिर में सांपों के जोड़े ने दर्शन दिए ।सांपो के जोड़े ने टपकेश्वर मंदिर स्थित नदी किनारे दर्शन दिए व कुछ देर बाद वे नज़रों से ओझल हो गए ।

सांपों के जोड़े को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा लोगों ने हाथ जोड़कर प्रार्थना की है विश्व शांति की कामना भी की,लोगों में सांपो की फ़ोटो लेने का भी खासा क्रेज दिखा।



