https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

प्रो. अर्पण भारद्वाज बने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलगुरू

उज्जैन ।   शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अर्पण भारद्वाज, विक्रम विश्वविद्यालय के नए कुलपति नियुक्त हुए हैं। वे मूलतः जावरा के रहने वाले हैं और कैमेस्ट्री के प्रोफेसर हैं। लंबे समय से माधव विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य हैं। 13 सितंबर 2024 को विक्रम विश्वविद्यालय के 31वें कुलगुरु प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय का कार्यकाल पूर्ण हो गया था। समय रहते नए कुलगुरु की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी न होने से प्रोफेसर पांडे ही अब तक राजभवन के आदेश से कुलगुरु का दायित्व निभा रहा है। कुलगुरु बनने को 150 से अधिक प्रोफेसर ने आवेदन किया था, जिनमें से प्रोफेसर डा. अर्पण भारद्वाज का चयन हुआ है। प्रदेश के इतिहास में ये संभवत पहला अवसर है जब उस महाविद्यालय के प्राचार्य को कुलपति बनाया गया है जहां के छात्र प्रदेश के पदस्थ मुख्यमंत्री (डा. मोहन यादव) रह चुके हैं।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button