https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

एयरपोर्ट पर महिला के पास से 26 फोन जब्त

नई दिल्ली । दिल्ली में एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री से हाल में लॉन्च हुए कई आईफोन सेट जब्त किए गए हैं जानकारी के मुताबिक कस्टम अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक महिला पैसेंजर के पास से 26 आईफोन 16 प्रो मैक्स जब्त किए हैं अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी हैं महिला ने हाल ही में लॉन्च हुए हाईटेक फोन को टिशू पेपर में लपेटकर अपने वैनिटी बैग के अंदर छिपा रखा था प्रो मैक्स आईफोन 16 सीरीज का टॉप मॉडल है अधिकारियों ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर अपने वैनिटी बैग (टिश्यू पेपर में लपेटा हुआ) के अंदर 26 आईफोन 16 प्रो मैक्स छिपाकर हांगकांग से दिल्ली आ रही एक महिला यात्री को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर रोक लिया गया बताया जा रहा है कि आईफोन के महंगे सेट की देश में देश में तस्करी करने की कोशिश की गई इनकी कीमत 37 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button