https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडस्वास्थ्य
Trending

Meditrina Hospitals पर लगाए गंभीर आरोप !

भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र जुगरान ने   हृदय संबंधी उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग से टेंडर हासिल कर चुकी केरला बेस्ड कंपनी Meditrina Hospitals पर कई गंभीर आरोप लगाए।
रविंद्र जुगरान ने कहा कि Meditrina Hospitals जहां-जहां भी करार के तहत काम कर रही है वहां कंपनी जनता को अच्छी सेवाएँ देने में असफल रही है, उपचार के दौरान हुई मौत पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रिपोर्ट मांगी है वही कंपनी पर जांचों के लिए तय रेट से अधिक दाम वसूलने के भी आरोप हैं कंपनी तय मानकों के खिलाफ पैथोलोजी जांचो को बाहर के लिए रेफर भी कर रही है।
रविंद्र जुगरान ने कहा कि भले ही कंपनी कम रेट के आधार पर स्वास्थ्य विभाग के टेंडर हासिल कर चुकी हो पर वह जनता के स्वास्थ्य से कंपनी को खिलवाड़ नहीं करने देंगे इसलिए उन्होंने पूरे मामले से मुख्यमंत्री को अवगत कराया है और इस टेंडर को दोबारा रिव्यू करने की मांग की है आपको बता दें कि अभी तक कोरोनेशन अस्पताल स्थिति फोर्टिस अस्पताल यह सेवाएँ दे रहा था जिसका रिकॉर्ड काफी बेहतर है।

 

देखें पूरा वीडियो रविन्द्र जुगरान ने क्या कहा

 

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button