https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
स्वास्थ्य
Trending

Breaking: डेल्टा और ओमिक्रोन के बाद अब आ रहा है डेल्टाकॉन

भारत में कोरोना के मामले तेजी से कम हो रहे हैं ,उत्तराखंड सहित भारत के दूसरे राज्यों में सरकारें पाबंदी हटा रही हैं अब सरकारी दफ्तर,स्कूल ,बैंक ,कॉलेज , बाजार आदि सब सामान्य पटरी पर लौटने लगा था।
डेल्टा और ओमिक्रोन के खतरे से लोग उबरे भी नहीं थे कि अब कोरोना का नया वेरिएंट डेल्टाक्रोन  आ गया है ।विशेषज्ञों के अनुसार डेल्टा और ओमिक्रोन वैरिएंट से मिलकर एक हाइब्रिड स्ट्रेन  बना है जिसका नाम डेल्टाक्रोन है ।
कोरोना के नए स्ट्रेन ने विशेषज्ञों एवं आम जनता की चिंता बढ़ा दी है विशेषज्ञ के अनुसार कोरोना का यह नया स्ट्रेन कितना संक्रामक या खतरनाक है इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है

ब्रिटेन में डेल्टाक्रोन के कुछ मामले सामने आने शुरू हो गए हैं ।विशेषज्ञों का एक समूह यह भी कह रहा है कि कोरोना के इस नए स्ट्रेन से ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि डेल्टा और ओमिक्रोन के खिलाफ एंटीबॉडी मौजूद होने से इसकी संक्रामक क्षमता कम होगी।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button