https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़-बीजापुर के जंगल से दो नक्सली गिरफ्तार, प्रचार-प्रसार सामग्री बरामद

बीजापुर.

बड़े तुंगाली व बरदेला के जंगल से सुरक्षाबल के जवानों ने दो मिलिशिया सदस्यों को  गिरफ्तार किया है। जवानों ने नक्सलियों के कब्जे से प्रचार-प्रसार की सामग्री बरामद की है। पकड़े गए माओवादियों के खिलाफ छग विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005 की धाराओं में विधिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर न्ययालय में पेश किया गया है।

पुलिस ने बताया कि जांगला थाना का बल बड़े तुंगाली, पोटेनार व बरदेला की तरफ एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। अभियान के दौरान बरदेला व बड़े तुंगाली के बीच जंगल के कच्चे रास्ते मे दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर छिपने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ करने पर अपना नाम मिलिशिया सदस्य जोगो माड़वी (27) पुत्र लखमू माड़वी निवासी कुडूरपारा पोटेनार व मिलिशिया सदस्य सोनी लाल उरसा (22) पुत्र सुकलु उरसा निवासी पटेलपारा बड़े तुंगाली बताया। पकड़े गए व्यक्तियों के कब्जे से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन द्वारा आम जनता को बरगलाने व दहशत फैलाने के उद्देश्य से लिखे गए पांपलेट बरामद किया गया।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button