https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

जिले में वजन त्यौहार से 34000 हजार से अधिक बच्चे हुये लाभान्वित

मनेन्द्रगढ़
संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के मार्गदर्शन तथा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी  शुभम बंसल के निर्देशन में 12 सितम्बर 2024 से वजन त्यौहार 2024 के प्रथम चरण में जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में वजन त्यौहार का आयोजन कराया जा रहा है। इस दौरान कुल 34000 हजार से अधिक बच्चों के पोषण स्तर के मापन हेतु बच्चों का वजन, ऊंचाई, लंबाई का मापन किया जा चुका है। इसके द्वितीय चरण में जिले के सभी नर्सरी, किंडर स्कूलों तथा प्री-प्राइमरी स्कूलों में भी महिला एवं बाल विकास की टीम जाकर बच्चों के पोषण स्तर का मापन कर रही है। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी  बंसल ने बताया कि वजन त्यौहार 2024 के माध्यम से बच्चों का उम्र के अनुसार वजन, उम्र के अनुसार ऊंचाई तथा ऊंचाई के अनुसार वजन का मापन किया जा रहा है। सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि नजदीकी आंगनवाड़ी केन्द्रों में जाकर अपने बच्चों के पोषण स्तर का मापन अवश्य कराएं।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button