उत्तराखंडराजनीति
Trending

चुनावी कौथिग में आचार संहिता उल्लंघन के 203 मुकदमे दर्ज

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए आज सोमवार को 82 लाख मतदाताओं ने प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद कर दिया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने जानकारी दी कि मतदान के दिन सोमवार को कुल 203 मुकदमे आचार संहिता उल्लंघन के दर्ज किए गए।
इनमें कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करना ,गाड़ी का मिस यूज ,पब्लिक मीटिंग करना और अवैध तरीके से कैश आदि रखने के मामले भी हैं ।
जिलेवार बात करें तो
चमोली में 5,
देहरादून में 51,
हरिद्वार में 32
पौड़ी में 9
पिथौरागढ़ में 11
उधम सिंह नगर में 47
चंपावत में 3
रुद्रप्रयाग में 4
उत्तरकाशी में 9
नैनीताल में 24
अल्मोड़ा में 3
बागेश्वर में 1
टिहरीमें 4 मुकदमें दर्ज किए गए।
हालांकि शिकायत प्राप्त होने की संख्या कहीं ज्यादा है पर जांच पड़ताल के बाद पूरे प्रदेश भर में आचार संहिता उल्लंघन के आज 203 मुकदमे दर्ज किए गए

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button