https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- जो विरोध में बोलेगा, वह देश का हित नहीं चाहता

ग्वालियर ।   देश में वन नेशन वन इलेक्शन का कैबिनेट के द्वारा प्रस्ताव पास होने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान सामने आया है। सिंधिया ने कहा है कि देश में जब बार-बार चुनाव होते हैं तो सबको भुगतना पड़ता है। जब बार-बार चुनाव होते हैं तो प्रशासन के साथ-साथ पुलिस को पूरे देश भर में तैनात करना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी होती है। इस निर्णय को लेकर मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद अर्पित करता हूं। जैसे महिलाओं के आरक्षण का बिल पास हुआ था, उसके बाद वन नेशन और वन इलेक्शन का निर्णय भी भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। अब देश में लोकसभा विधानसभा के चुनाव एक साथ और 100 दिन के अंदर सारे चुनाव एक साथ किए जाएंगे। बार-बार चुनावों की वजह से जो देश में विकास अवरूद्ध होता है, वह नहीं होगा और हमारा देश निरंतर विकास करेगा।

इसके अलावा सिंधिया ने कहा, इसके विरोध में बोलने का न किसी को अधिकार है और नहीं कोई विचार है। जो इसके विरोध में बोलेगा, वह देश का हित नहीं चाहता और नहीं देश का विकास चाहता है। वो केवल अपनी कुर्सी चाहता है। जो इसका विरोध करेगा वह देश के हित के बारे में नहीं सोचता। इसमें सब आमंत्रित है, अगर आपको लगे कि आप जीतने वाले हो, तो अपनी किस्मत आजमाओ…इसलिए इस अभियान को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना होगा कि किस तरीके से जनहित का मुद्दा हमारे प्रधानमंत्री जी ने उठाया है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button