https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

पूर्व MLC का घर बना NIA के जांच का केंद्र, नक्सली गतिविधियों से जुड़े होने का आरोप

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने जदयू विधान परिषद के पूर्व सदस्य मनोरमा देवी के आवास पर छापेमारी की है। ये कार्रवाई नक्सली गतिविधियों को लेकर की गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये कार्रवाई मनोरमा देवी के गया स्थित आवास पर की गई है। बता दें कि, एनआईए की टीम गुरुवार यानी 19सितंबर को गया पहुंची। एनआईए की टीम भारी पुलिसबल के साथ पहुंची थी। नक्सलियों की अवैध गतिविधियों को लेकर बिहार के औरंगाबाद में भी एनआईए ने छापेमारी की है। औरंगाबाद में NIA पांच जगहों पर छापेमारी की है। बता दें कि, नक्सली गतिविधी को लेकर पिछले साल 7अगस्त 2023को मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद 26सितंबर 2023को जांच एजेंसी ने एक और मामला दर्ज किया था।

घऱ के बाहर फोर्स तैनात
बता दें कि मनोरमा देवी बिहार विधान परिषद की सदस्य रह चुकी हैं। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से वह एमएलसी रह चुकी हैं। जदयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के पति का नाम बिंदी यादव उर्फ बिंदेश्वरी यादव है, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों के साथ मनोरमा देवी के घऱ पहुंची थी। घर के बाहर फोर्स को तैनात किया गया है। साथ ही किसी को अंदर-बाहर होने की इजाजत नहीं है।        

सुबह – सुबह NIA ने की छापेमारी            
बता दें कि छापेमारी के लिए एनआईए की टीम ने गया के स्थानीय पुलिस से हेल्प मांगी थी। जदयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर एनआईए की छापेमारी के वक्त चारों तरफ पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। एनआईए की टीम गुरुवार यानी 19 सितंबर की सुबह 4 बजे से ही घर में सर्च ऑपरेशन कर रही है। हालांकि, अभी तक एनआईए की इस कार्रवाई की कोई ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button