https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़ में मानसूनी तंत्र हुआ कमजोर, दो दिनों तक बारिश पर लगा ब्रेक

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश पर ब्रेक लगने की संभावना है। प्रदेश में मानसूनी तंत्र कमजोर होने की वजह से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। आगामी दो दिनों तक बारिश थम जाएगी। आज बुधवार को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही हल्की बादल के साथ धूप निकली है।  हालांकि इस बीच प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका अब देहरादून, उरई, छत्तीसगढ़ और उसे लगे उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर अवदाब के केंद्र गोपालपुर से होकर दक्षिण पूर्व की ओर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। वहीं उत्तर-पश्चिम छत्तीसगढ़, दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे सटे पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश में लगभग पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और एक अच्छी तरह से चिन्हित निम्न दबाव क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आगामी दो दिनों तक बारिश थमने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि मानसून की द्रोणिका कमजोर होने की वजह से 18 और 19 सितंबर को छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि में कमी रहने की संभावना है। आगामी दो दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधि कम रहेगी। इस दौरान मानसून की सक्रियता सामान्य रहेगी। हालांकि इस बीच प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। बीते दिनों मंगलवार को प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा। प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं दस जगह पर भारी बारिश और चार जगहों पर भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है। आज बुधवार को प्रदेश के एक-दो जहां गेहूं पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। इसके दो दिनों बाद प्रदेश में एक बार फिर मानसून एक्टिव होने की संभावना है और प्रदेश भर में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button