https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
Uncategorized

रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 83.84 डॉलर पर

मुंबई । प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर रुख और वै‎श्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे मजबूत होकर 83.84 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में सुस्त रुख और विदेशी पूंजी की निकासी ने स्थानीय मुद्रा की तेजी को सीमित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मामूली गिरावट के साथ 83.87 प्रति डॉलर पर खुला, हालांकि शुरुआती सौदों के बाद वापसी करते हुए 83.84 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.86 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत गिरावट के साथ 100.38 पर रहा।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button