उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़
Trending

वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा नौटियाल के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख प्रकट किया

वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा नौटियाल के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख प्रकट किया

 

देहरादून 9 अक्टूबर 2024: वरिष्ठ पत्रकार दैनिक जागरण ऋषिकेश के सीनियर रिपोर्टर व ऋषिकेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष दुर्गा नौटियाल(43) का आज देहांत हो गया । नोएडा के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था. ऋषिकेश लौटते वक्त रास्ते में उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वे अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। उनके निधन से समूची पत्रकार विरादरी में शोक की लहर है। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन सहित पत्रकारों के अन्य संगठनों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।भगवान उनके परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति दे।

 

वहीं वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा नौटियाल के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी दुर्गा नौटियाल के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए प्रभु से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button