https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश
Trending

जल्द आ रहा है 5G नेटवर्क

टेक्नोलॉजी के नए आयामों को खोल देगा

देश में एक बड़ा वर्ग 5G सेवाओं का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है ,फोन कंपनियों ने तो काफी समय पूर्व से ही इसकी तैयारी शुरू कर दी थी और वर्तमान में आने वाले अधिकतर नए फोनों के मॉडल में 5G सुविधा उपलब्ध है, दूरसंचार मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक ट्राई 5G स्पेक्ट्रम के संबंध में अपनी सिफारिशें मार्च तक दूरसंचार मंत्रालय को सौंप सकता है ,सिफारिशें प्राप्त हो जाने के बाद 2 से 4 महीने का समय 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए लग सकता है ऐसे में अगर सब कुछ ठीक रहा तो मई तक उम्मीद की जानी चाहिए कि 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी की जाएगी ।आपको बताते चलें कि 4G की वर्तमान स्पीड से करीबन 10 गुना तक अधिक डाउनलोडिंग स्पीड होगी 5G में, पूरी मूवी कुछ सेकंड में डाउनलोड की जा सकेगी। 5G नेटवर्क से सिर्फ स्पीड तेज नहीं मिलेगी बल्कि यह टेक्नोलॉजी के नए आयामों को खोल देगा। 5जी से आप ड्राइवरलेस कार, हेल्थ केयर ,कनेक्टिविटी, वर्चुअल रियलिटी ,क्लाउड गेमिंग, 3D अल्ट्रा एचडी वीडियो आदि का अनुभव अभूतपूर्व तरीके से कर पाएंगे

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button