https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़सामाजिक
Trending

75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने परेड ग्राउंड में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

*75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन एवं परेड ग्राउंड में फहराया राष्ट्रीय ध्वज।*

 

*परेड ग्राउंड में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया।*

 

*परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सूचना विभाग की झांकी को प्रथम, ग्राम्य विकास विभाग को द्वितीय तथा उद्यान विभाग की झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।*

 

*परेड करने वाली टुकड़ियों में प्रथम स्थान पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, द्वितीय स्थान पर आईटीबीपी और तृतीय स्थान पर 40 वी वाहिनी महिला दल रहीं।*

 

 देहरादून 26 जनवरी, 2024

75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।  प्रदेश के लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक लोक नृत्य का मनोहारी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

75 वें गणतंत्र दिवस

परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, ग्राम्य विकास, पर्यटन विभाग, उद्यान विभाग, सूचना विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, उद्योग विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं तथा नीतियों पर आधारित झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में सूचना विभाग की झांकी को प्रथम, ग्राम्य विकास विभाग को द्वितीय तथा उद्यान विभाग की झाँकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, जिन्हें राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

समारोह में सेना जी0आर0 5/1 रेजिमेन्ट, सी0आर0पी0एफ0, आई०टी०बी०पी०, उत्तर प्रदेश पुलिस, 40वीं वाहिनी पीएसी, 40 वी वाहिनी महिला दल, उत्तराखण्ड होमगार्ड्स, प्रान्तीय रक्षक दल, एन०सी०सी ब्याइज, एन०सी०सी गर्ल्स, अश्व दल, पुलिस संचार, अग्निशमन, सी०पी०यू० ने भव्य परेड में प्रतिभाग किया। परेड करने वाली टुकड़ियों में प्रथम स्थान पर सीआरपीएफ,  द्वितीय स्थान पर आईटीबीपी और तृतीय स्थान पर  40 वी वाहिनी महिला दल  रहीं, जिन्हें राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

 

परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा छोलिया नृत्य, गढ़वाली नृत्य, छपेली, भांगडा, हारूल नृत्य आदि का महमोहक प्रदर्शन किया जिसका उपस्थित दर्शकों ने खूब आनंद लिया।

 

परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सांसद, माला राज्यलक्ष्मी, सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, जिला पंचायत अध्यक्ष, देहरादून मधु चौहान, मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.संधु, डी.जी.पी. अभिनव कुमार, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका, एसएसपी अजय सिंह सहित पुलिस तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गण, जनप्रतिनिधि एवं जनसामान्य भी उपस्थित रहा।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button