https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

अवैध रूप से पाए जाने पर 7.20 लिटर विदेशी मदिरा जप्त

गौरेला पेंड्रा मरवाही। आबकारी वृत्त पेंड्रा की टीम द्वारा रात्रि गस्त के द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मरवाही जनपद के ग्राम मेढ़ुका के बुधराम सिंह गोंड़ के आधिपत्य में केवल मध्य प्रदेश राज्य में विक्रय हेतु वैध विदेशी मदिरा कुल 40 नग मात्रा 7.20 बल्क लिटर मदिरा बरामद किया गया। जप्त मदिरा में ब्लूचिप व्हिस्की, ओल्ड मॉन्क रम, मैकडॉवेल  दव 01 रम एवं गोवा व्हिस्की शामिल है, जो केवल मध्यप्रदेश में विक्रय हेतु वैध है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 15 जनवरी बुधवार को न्यायिक रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया है। जप्ती की कार्रवाई आबकारी उप निरीक्षक तुलेश कुमार देशलहरे, मुख्य आरक्षक प्रकाश सिंह, सुधीर मिश्रा एवम् आबकारी आरक्षक इंद्रभान राठौर, शुभम रजक द्वारा की गई।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button