उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़राजनीति
Trending

भाजपा प्रदेश कोर कमेटी बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय

*प्रदेश कोर कमेटी बैठक के कुछ अन्य महत्वपूर्ण निर्णय*

देहरादून 14 फरवरी 2026 :पार्टी आगामी दिनों में मुख्यमंत्री के साथ विधायकों की बैठक भी आयोजित करने जा रही है जो लोकसभा अनुसार होगी। जिसमें संबंधित विधानसभाओं में हुए सरकार के कार्यों और जो थोड़े बहुत कार्य शेष रह गए हैं उनको लेकर चर्चा की जाएगी। ताकि उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए और सरकार के कामों का लाभ अधिक से अधिक जनता को प्राप्त हो।

इसी तरह मार्च माह में पार्टी के सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मोर्चों की रणनीति तैयार की जाएगी। ताकि बूथ स्तर तक सरकार की योजनाओं और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाए। विशेषकर नवमतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया और पार्टी के साथ अधिक संख्या में जोड़ा जाए।

पार्टी इस बार सभी 70 विधानसभा में जनता का अधिक से अधिक आशीर्वाद हासिल करने की दृष्टि से आगामी कार्यक्रम संचालित करेगी।

2027 विधानसभा चुनावों में हैट्रिक हासिल करने के संकल्प पर आज प्रदेश कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button