https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand News: ‘ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपा की सरकार बनाएंगे’, पंचायत चुनाव को लेकर CM धामी का बड़ा बयान, कहा- लोगों ने 2014 के बाद किया विश्वास….


उत्तराखंड : उत्तराखंड में इन दिनों पंचायत चुनाव की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने 2014 के बाद से हमेशा भाजपा को अपना समर्थन दिया है और भाजपा की विचारधारा के लोग निश्चित रूप से जीतेंगे। लोग ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपा की सरकार बनाएंगे।

जनता विकास को देती है तरजीह

सीएम धामी ने कहा कि जनता विकास और देशभक्ति को तरजीह देती है। लोकसभा और विधानसभा की तरह पंचायत चुनाव में भी बीजेपी को जीत मिलेगी। भाजपा सरकार ने जनहित (Uttarakhand Panchayat Election) के लिए लगातार काम किया है। जिसका फायदा इस चुनाव में मिलने वाला है। इस दौरान सीएम धामी ने मतदाताओं से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।

बता दें कि प्रदेश में पंचायत चुनाव दो चरणों में 24 और 28 जुलाई 2025 को ही होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड ने स्पष्ट किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान की (Uttarakhand Panchayat Election) तिथियों में किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं होगा। प्राकृतिक आपदा या अन्य किसी आपातकालीन स्थितियों के लिए ही पुनर्मतदान की तिथियां घोषित की गई हैं।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button