
प्राण प्रतिष्ठा के दिन, प्रदेश महिला कांग्रेस की तैयारी
19 जनवरी 2024:-22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है जिसको लेकर देश भर में तैयारियां चल रही है एक और जहां भाजपा 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा से पहले कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है तो वहीं उत्तराखंड महिला कांग्रेस 22 जनवरी को सुंदरकांड का पाठ करेगी।… उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बताया कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी यह काफी खुशी का माहौल है और इसमें कांग्रेस भी शामिल होने जा रही…. इसीलिए प्रदेश भर में महिला कांग्रेस की टीम मंदिरों में भजन कीर्तन करेंगी और वही प्रदेश कार्यालय में सुंदरकांड का पाठ भी किया जाएगा और उसके बाद भंडारे का भी आयोजन किया जायेगा।
Also visit our youtube channel for update



