https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडराजनीति
Trending

भाजपा को किसान यूनियन का समर्थन

 

सैकड़ों किसान कार्यकर्ताओं ने पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में गांव-गांव प्रचार करने का समर्थन पत्र सौपा

देहरादून 5 अप्रैल 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर आज भाजपा को किसान यूनियन का समर्थन हासिल हुआ । जिसके तहत यूनियन से जुड़े सैकड़ों किसान कार्यकर्ताओं ने पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में गांव-गांव प्रचार करने का समर्थन पत्र सौपा।

पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हुए इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा किसान यूनियन (किसान सरकार) द्वारा अपनी राज्य इकाई के साथ, लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन पत्र सौपा गया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी ने किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समर्थन के लिए भाजपा की तरफ से आभार व्यक्त किया। उन्होंने किसानों की समृद्धि और खुशहाली के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों के कामों की विस्तार से जानकारी दी। श्री कोठारी जी को सौपे गए इस पत्र में यूनियन द्वारा अवगत कराया कि उनके संगठन के लाखों किसान कार्यकर्ता भाजपा के पक्ष में गांव-गांव जाकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं । उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे सरकार के कामों से प्रभावित है, यही वजह है कि उनके लाखों कार्यकर्ता पूरी निष्ठा लगन और ईमानदारी से मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए जुटे हैं।

Also read

कांग्रेस का घोषणा पत्र निराशाजनक:भाजपा

कार्यक्रम में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन कश्यप, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रवि अरोड़ा, प्रदेश अध्यक्ष सनोवर अली, जिला अध्यक्ष इरशाद, शहजाद, अरशद कुरैशी, विजय कुमार, गौरव वशिष्ठ, सोमपाल सिंह, विकास चौहान, सुरेश यादव, संजीव कुमार गुप्ता, अब्दुल समद, मोहम्मद हम्माद के साथ हरिद्वार से प्रमोद कुमार, परविंदर कुमार, सनातन पवार, रोहित कश्यप, शोभित कश्यप, वीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, संजय सिंह, अजीत कुमार प्रमुख रहे । इसके अतिरिक्त जसपुर से सरदार हरिओम सिंह, अजीत सिंह, शमी प्रकाश, एसपी सिंह, अमित कुमार, राज रस्तोगी, उमेश शुक्ला, सुरेश असवाल, अनिल रावत, अनिल नेगी, कुलदीप कंबोज, आशीष जैन, अरविंद बंसल, रॉबिन बंसल, ललित सेमवाल, गजेंद्र तिवारी प्रमुख नाम शामिल रहे ।

 

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button