https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

केजरीवाल ने मयूर विहार में रामलीला में लिया भाग, रामराज्य का असली मतलब समझाया

आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने राम राज्य स्थापित करने का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि देश में कोई भी बच्चा अशिक्षित नहीं रहना चाहिए और किसी को भी स्वास्थ्य सेवा से वंचित नहीं किया जाना चाहिए.

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में रामलीला में शरीक होते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप दिल्ली के लोगों की सेवा करने के लिए राम राज्य के सिद्धांतों पर चल रही है. केजरीवाल ने कहा कि देश में कोई भी बच्चा अशिक्षित नहीं रहना चाहिए और किसी को भी स्वास्थ्य सेवा से वंचित नहीं किया जाना चाहिए. 

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम के न्याय, समानता और सेवा के आदर्शों का सभी को अनुकरण करना चाहिए. उन्होंने कहा, हमें भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो भारतीय और हिंदू संस्कृति का सार दर्शाता है. यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने बच्चों को यह सांस्कृतिक विरासत सौंपें और सुनिश्चित करें कि वे रामलीला जैसे कार्यक्रम देखें. केजरीवाल ने कहा कि राम राज्य की परिकल्पना के तहत कोई भी बच्चा अशिक्षित नहीं रहना चाहिए और न ही किसी को पैसे की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवा से वंचित किया जाना चाहिए. 

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button