https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़-कोरबा में स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास शव मिलने से मचा हड़कंप, शिनाख्त में जुटी पुलिस

कोरबा.

कोरबा के कटघोरा मुख्य मार्ग पर संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

कटघोरा थानाक्षेत्र के तहत स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब मॉनिंग वॉक पर निकले लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। वहीं पुलिस ने बतााया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जारी है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button