उत्तराखंड

Uttarakhand News: अहिल्या स्मृति मैराथन: मुख्यमंत्री ने युवाओं के साथ लगाई दौड़, कहा—स्वस्थ समाज के लिए जरूरी ऐसे आयोजन….

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पवेलियन ग्राउण्ड, देहरादून में “अहिल्या स्मृति मैराथन” एक विरासत-एक संकल्प कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. उन्होंने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.सीएम ने खुद भी युवाओं के साथ मैराथन में दौड़कर सबका उत्साहवर्धन किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में जागरूकता और एकता लाने के साथ स्वस्थ समाज का भी निर्माण करते हैं.

मैराथन में युवाओं के साथ सीएम धामी ने लगाई दौड़ - News Dastak100

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, मेयर सौरभ थपलियाल, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विधायक भरत चौधरी, दायित्वधारी अनिल डब्बू, श्याम अग्रवाल, हेम बजरंगी, भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट और अन्य लोग मौजूद रहे.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button