देश-विदेश

पाकिस्तान के सिंध में मन चाहे लड़के से शादी को राजी नहीं थे, लड़की ने खाने में जहर मिलाकर कर दी परिवार के 13 लोगों की हत्या…

पाकिस्तान के सिंध से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।

यहां पुलिस ने रविवार को एक लड़की को गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर लड़की ने अपने परिवार के 13 लोगों के खाने में जहर मिलाकर हत्या कर दी।

इसकी वजह भी सामने आई है। दरअसल लड़की के परिवार वाले उसकी पसंद के मुताबिक शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। जानकारी के मुताबिक ये मौतें 19 अगस्त को खैरपुर के पास हैबत खान ब्रोही गांव में हुईं थी।

उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता समेत परिवार के सभी सदस्यों को जहर देने की साजिश रची।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इनायत शाह ने बताया, “खाना खाने के बाद सभी 13 सदस्य बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां सभी की मौत हो गई। जब पोस्टमार्टम किया गया तो पता चला कि इन लोगों की मौत जहरीला खाना खाने से हुई थी।”

उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने गहन जांच की तो पता चला कि बेटी और उसके प्रेमी ने घर में रोटी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले गेहूं में जहर मिला दिया था। इसके बाद पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

इनायत शाह ने बताया, “वह इसलिए नाराज थी क्योंकि उसकी कोशिशों के बावजूद उसका परिवार उसकी पसंद के लड़के से उसकी शादी करने के लिए तैयार नहीं था।” उन्होंने बताया, “लड़की ने अपने प्रेमी की मदद से गेहूं में जहर मिलाने की बात कबूल की है।”

The post पाकिस्तान के सिंध में मन चाहे लड़के से शादी को राजी नहीं थे, लड़की ने खाने में जहर मिलाकर कर दी परिवार के 13 लोगों की हत्या… appeared first on .

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button